हैडलाइन

250 करोड़ पार, 22 दिन में पहली बार कमाई गई तीन करोड़ से नीचे

Kabir Singh अब 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। एक छोटे बजट की फिल्म के लिए यह वाकई बड़ी कमाई है। शाहिद कपूर के इस फिल्म ने टिकट खिड़की के गणित ही बदल दिए। अब लगभग 21 दिन बाद इसकी कमाई पहली बार तीन करोड़ से कम हुई है। बीते शुक्रवार को इसे 2.54 करोड़ रुपए मिले। कमाई कम होने की बड़ी वजह रितिक रोशन की 'सुपर 30' को माना जा सकता है। फिर भी जो रकम आई है वो कम नहीं है। अब तो Kabir Singh की स्क्रीन्स भी कम हो गई हैं, उस पर इस रकम का आना बताता है कि शो पैक ही चल रहे हैं।

अब शाहिद की फिल्म की कुल कमाई 252.14 करोड़ रुपए है। बॉक्स ऑफिस की दौड़ के तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन 3.32 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही थी। अब इसकी चौथे हफ्ते की दौड़ शुरू हुई है। अब देखना यह है कि यह फिल्म 300 करोड़ पहुंच पाती है या नहीं। इसके लिए इसे कम से कम दो से तीन बड़े हफ्ते चाहिए। सामने रितिक की फिल्म 'सुपर 30' आ गई है, इसलिए बड़ी लड़ाई लड़ना है। वैसे बता दें कि यह 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शाहिद कपूर की यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। अभी तक इसकी कमाई तीन करोड़ से नीचे नहीं गई है। बुधवार को इसने 3.11 करोड़ रुपए कमाई की थी, जो अभी तक का सबसे कम आंकड़ा है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी दसवें स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि भारत में बनी ऑल टाइम ग्रॉसर की इस टॉप लिस्ट में 'कबीर सिंह' ही है जिसके पास सेंसर का 'ए' सर्टिफिकेट है और वे इस लिस्ट में है।'कबीर सिंह' शाहिद की पहली सोलो फिल्म है, जिसने 100 से ज्यादा कमाई की है और अब 250 करोड़ के पार है। यह तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

 


साप्ताहिक बातम्या

मासिक समाचार